फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव में आई जम्मू-कश्मीर सरकार, आतंकी बुरहान और उसके भाई को नहीं देगी मुआवजा

Wed, 18 Jan 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
राज्य सरकार ने आतंकी बुरहान वानी तथा उसके भाई खालिद मुजफ्फर वानी को किसी प्रकार की न तो अनुग्रह राशि और न ही मुआवजे का भुगतान किया है।
विज्ञापन


बुधवार को विधायक राजीव जसरोटिया के सवाल के जवाब में राज्य सरकार की ओर से यह जानकारी विधानसभा में दी गई। जसरोटिया ने खालिद तथा बुरहान को दिए गए मुआवजे या मुआवजे संबंधी घोषणा के बाबत जानकारी मांगी थी। 

विधायक के लिखित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर से बताया गया कि जनवरी 2015 से अब तक 77 सेना तथा केंद्रीय सशस्त्र बल के जवान शहीद हुए हैं। इन्हें 1.66 करोड़ रुपये अनुग्रह राशि के रूप में दिए गए हैं। यह राशि संबंधित कमांडिंग अफसरों के जरिए दी गई है। उड़ी हमले के शहीद जवानों के परिवार वालों को अब तक अनुग्रह राशि नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि संबंधित अधिकारियों अथवा यूनिटों की ओर से फिलहाल राज्य गृह विभाग को उक्त मामले रेफर नहीं किए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मणिपुर में शहीद जवानों को अनुग्रह राशि नहीं देने पर सरकार की सफाई

व‌िधानसभा की कार्रवाई के दौरान मौजूद सीएम और ड‌िप्टी सीएम - फोटो : FILE PHOTO
2015 में मणिपुर में शहीद हुए डोगरा रेजीमेंट के छह जवानों को अनुग्रह राशि नहीं दिए जाने के संबंध में महबूबा ने कहा कि रियासत सरकार के नियमों के तहत ऐसा करना संभव नहीं।

उन्होंने बताया कि सेना तथा केंद्रीय सशस्त्र बल के जवानों के रियासत की दह में शहीद होने पर ही अनुग्रह राशि का भुगतान किया जाता है। नान स्टेट सब्जेक्ट वालों को दो लाख और स्टेट सब्जेक्ट वालों को पांच लाख रुपये दिए जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें