फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादियों के प्रति कड़ा रुख अपनाए सरकार : भाजपा

Wed, 08 Jun 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती और ड‌िप्टी सीएम न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार को अलगाववादियों के प्रति कड़ा रुख अपनाने को कहा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों के प्रति नरम नीति अपनाने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इससे पर्यटन और व्यापार दोनों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


कहा कि कड़ा कदम इसलिए भी जरूरी है कि घाटी के युवा अलगाववाद और आतंकवाद के प्रति आकर्षित न हों। अलगाववादियों को दी गई सुरक्षा तत्काल वापस लेकर उन्हें पीएसए लगाकर सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के बावजूद अलगाववादी नेताओं को राज्य सरकार की ओर से विशेष अधिकार और सुरक्षा कवर दिया गया है। उन्होंने कहा घाटी में हिंसक प्रदर्शन के साथ ही आईएस और पाकिस्तान के झंडे लहराने की घटनाओं को अलगाववादी नेता ही बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने हालिया घटना का हवाला देकर कहा पिछले दिनों ही श्रीनगर में अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मचारी को समर्थकों के साथ आए एक अलगाववादी नेता ने थप्पड़ मार दिया था।

इसके बावजूद सरकार की नरम नीति न सिर्फ भारत विरोधी शक्तियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है, बल्कि सुरक्षा बलों और अवाम के मनोबल को भी गिरा रही है। इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को कड़ा कदम उठाना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें