फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले की भावना से काम कर रही सरकार : कांग्रेस

Sat, 16 Apr 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
indian national congress
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर विपक्ष खासतौर से कांग्रेस के प्रति बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सुरक्षा कवर न देने के अलावा उनकी आवासीय सुविधा पर भी गठबंधन सरकार ने भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया है। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस नेताओं की ओर से संयुक्त रूप से जारी हस्ताक्षरित बयान में पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार पर कांग्रेस के प्रति भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि रियासती सरकार की नाकामियों को जोरदार तरीके से दर्शाते हुए कांग्रेस सक्षम विपक्ष की भूमिका निभा रही है और इसी वजह से सत्ताधारी गठबंधन सरकार कांग्रेस के प्रति बदले की भावना से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को दरकिनार करते हुए पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को सुरक्षा कवर से लेकर आवासीय सुविधा तक पर भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाए हुए है। 
विज्ञापन


सांप्रदायिक ताकतों के नापाक इरादों को करें नाकाम: मीर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि कांग्रेस सभी वर्गों के हितों को सुरक्षित रखने के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शहीदी चौक में शनिवार को एसटी विंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मीर ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश में समाज के कमजोर वर्गों के हितों के उत्थान के लिए नीति निर्धारित की है। 

मीर ने कहा कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लोगों से अपील की कि वह राजनीति, शिक्षा, नौकरी व अन्य क्षेत्रों में आरक्षण का लाभ उठाएं। उन्होंने इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी को हर क्षेत्र में मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के नापाक इरादों को नाकाम करने में केवल कांग्रेस ही सक्षम है। वरिष्ठ उपप्रधान शाम लाल शर्मा ने कहा कांग्रेस ही केवल ऐसी पार्टी है कि जिसकी नीतियां समाज के कमजोर व दबे कुचले वर्ग के लिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें