पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रियासत के पहले दौरे पर आए रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने उड़ी में एलओसी की अग्रिम चौकियों पर पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ाया।
सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग के साथ दो दिवसीय दौरे के पहले दिन दोपहर बाद सीधा उड़ी ब्रिगेड मुख्यालय पहुंचे। रक्षा मंत्री ने सैन्य अफसरों के साथ सुरक्षा परिदृश्य को लेकर बैठक की।
हालात की समीक्षा करने के बाद जरूरी हिदायतें जारी कीं और फिर उड़ी सेक्टर की अग्रिम पोस्टों पर तैनात जवानों से मिलने पहुंचे। जवानों से बातचीत में परिकर ने उनकी हिम्मत और हौसले को सराहा। कहा उनकी हिम्मत पूरे देश का गौरव है।