संघर्ष समिति सहित विभिन्न हिन्दू संगठनों का तवी पुल पर प्रदर्शन के दौरान फ्लाईओवर पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों के भविष्य पर अनिश्चितता दूर करनी चाहिए
शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई प्रमुख मनीश साहनी ने कहा, श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में एडमिशन विवाद को जल्द सुलझाने व छात्रों में भविष्य पर बनी अनिश्चितता और भ्रम की स्थिति दूर करने की मांग की है। पार्टी प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय में प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा, लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल के कारण छात्र सहमे हुए हैं।
उन्हें अपने भविष्य पर असमंजस की तलवार लटकती हुई दिख रही है। श्राइन बोर्ड की तरफ से संचालित मेडिकल कालेज में अन्य समुदाय के छात्रों को अधिक सीटें मिलने से आक्रोश होना स्वाभाविक है। पूरे प्रकरण में धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए हिंदू छात्रों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर के तीखे तेवर व उपराज्यपाल की चुप्पी से असमंजस की स्थिति है। साहनी ने उपराज्यपाल व केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर मामले का शांतिपूर्ण हल निकालने क मांग की।
कॉलेज में सभी सीटें हिंदू छात्रों को मिले
प्रदर्शन में शामिल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में सभी सीटें हिंदू समाज के छात्रों को मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री उमर का यह कहना कि हिंदू मुसलमानों को प्यार नहीं करते, यह सरासर गलत बात है। बीते दिनों एक हिंदू भाई ने ही एक मुस्लिम परिवार की जमीन देकर मदद की है।
श्राइन बोर्ड ने नाइंसाफी की
युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष संदीप सिंह चिब ने कहा कि श्राइन बोर्ड ने हिंदू समाज के छात्रों के साथ नाइंसाफी की है। मुख्यमंत्री उमर का यह कहना कि श्राइन बोर्ड हमसे ग्रांट लेता है ऐसे में यह जमीन छोड़ दी जानी चाहिए। इस बयान पर चिब ने कहा कि कश्मीर aभी महाराजा गुलाब सिंह ने खरीदा था। डोगरा शासकों ने लद्दाख से लेकर बलूचिस्तान तक शासन किया है।