फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुबह धुंध के आगोश में रह रहा शहर

विज्ञापन
मुबारक मंडी के पास सर्कुलर रोड पर बुधवार की सुबह छाई धुंध। 
विज्ञापन
कुछ हिस्सों में 13 से 16 सितंबर को बारिश के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मौसम में आए बदलाव से पिछले दो दिन से शहर और आसपास के इलाकों में सुबह धुंध छा रही है। खासतौर पर तवी से सटे इलाकों में घनी धुंध के कारण आवाजाही में परेशानी हो रही है। दिन चढ़ने के साथ धुंध साफ हो रही है। इस बीच प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहने से दिन में तपिश का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 से 16 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
जम्मू में बुधवार सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। सितंबर में छा रही इस धुंध से लग रहा है कि ठंड की भी जल्दी दस्तक होगी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कितना पारा
जम्मू में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.2 और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.2, बटोत में 26.6, कटड़ा में 30.6 और भद्रवाह में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का पारा 24.8 और गुलमर्ग में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें