बैक टू विलेज कार्यक्रम में मामले को रखने के बावजूद नहीं उठाया गया कोई कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सुंब ब्लॉक के दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र हंड्ड में वर्ष 1991 में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था, लेकिन अब उसकी इमारत खंडहर में तबदील हो गई है। स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ उगी झाड़ियां बदहाली खुद बयां कर रही हैं। वहीं, इमारत न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र की इमारत को बने लगभग 35 साल हो चुके हैं। इस उप स्वास्थ्य केंद्र का लाभ एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग लेते है। इन गांवों की जनसंख्या तीन हजार से ज़्यादा है। वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पूरी तरह नहीं मिल रहा है। वर्तमान में उप स्वास्थ्य केंद्र एक निजी भवन में संचालित है। उप स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत को लेकर बैक टू विलेज कार्यक्रम में कई बार अधिकारियों के समक्ष रख चुके हैं। कई बार विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करवा चुके हैं। लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने मौजूदा सरकार से मांग की है कि उप स्वास्थ्य केंद्र की इमारत को नया बनाया जाए। साथ ही पुराने की मरम्मत कराई जाए।
उप स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत की मांग को बैक टू विलेज में भी कई बार अधिकारियों के समक्ष रख चुके हैं। लेकिन इसकी मरम्मत को लेकर कोई भी उचित कदम नहीं उठाया गया।
- पूर्व पंच भाग सिंह
हमारा गांव पहाड़ों पर है। अगर वहां कोई बीमारी हो जाए, तो चारपाई पर डालकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन की मरम्मत हो जाए, तो लोगों को काफी हद तक लाभ होगा।
- बलकार सिंह
अपनी टीम के सदस्यों को भेजकर लोगों की प्रतिक्रिया लेंगे। लोगों की इस समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे।
- डॉ ऋचा अरोडा़, बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग नड