दबलैड कस्बे मे जेएडके ग्रामीण बैंक ग्रिल तोड चोरी का प्रयास किया गया
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव दबलैड़ स्थित जम्मू कश्मीर ग्रामीण बैंक की शाखा में रविवार की रात को चोरों ने चोरी का प्रयास किया।
पुलिस को दी शिकायत में बैंक प्रबंधन ने बताया कि बैंक की दीवार पर लगी ग्रिल से चोर बैंक के भीतर आए और चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें असफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक सुरेंद्र भूषण पाधा ने बताया कि बैंक में चोरी का प्रयास हुआ है, लेकिन चोर कुछ भी ले जाने में सफल नहीं हो पाए हैं।