फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से कुछ घंटे पहले: जातियों में उलझे फेरे... बिखर गए दूल्हा-दुल्हन के सपने, पुलिस भी नहीं करा सकी समझौता

Tue, 25 Nov 2025 11:14 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के कुंजवानी में दूल्हे की जाति पर उठे शक के कारण बरात को अंतिम क्षण में रोक दिया गया और दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पुलिस की कोशिशों के बावजूद विवाद नहीं सुलझा, जिससे शादी टूट गई और मामला अब फैमिली कोर्ट तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाति के झगड़े में रविवार को एक रिश्ते की डोर टूट गई। कुंजवानी में एक शादी जाति के सवाल पर नहीं हो पाई। इसके साथ ही दूल्हा-दुल्हन के सुनहरे सपने भी बिखर गए। बरात निकल चुकी थी, लेकिन दुल्हन पक्ष ने दूल्हे की जाति को लेकर सवाल उठाए और शादी से इन्कार कर दिया। मामला इतना बिगड़ा कि दोनों पक्षों को थाने का रुख करना पड़ा।

विज्ञापन


कुंजवानी के अजय कुमार की शादी बिश्नाह निवासी लड़की से तय हुई थी। बरात जाने से ठीक पहले दुल्हन पक्ष ने फोन करके बरात रोक दी और शगुन का सामान वापस भेज दिया। उनका आरोप था कि लड़के ने अपनी जाति के बारे में गलत जानकारी दी थी और वह क्षत्रिय नहीं है।

इस पर अजय कुमार ने कहा कि मैंने उन्हें क्षत्रिय जाति से होने के सभी प्रमाण दिखाए हैं। आधार कार्ड पर नाम अजय कुमार है इसे लेकर ही उन्होंने सवाल उठाए। अगर उन्हें कोई शंका थी तो शादी तय होने से पहले ही दूर कर सकते थे। बरात वाले दिन ऐसा करना उचित नहीं है।
विज्ञापन


अजय ने बताया कि उन्होंने बिश्नाह थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और अब शादी नहीं करेंगे। सवाल यह है कि शादी पर हुए खर्च की भरपाई कौन करेगा। वहीं दुल्हन पक्ष का कहना है कि बिचौलिये के जरिए रिश्ता तय हुआ था और उस समय लड़के वालों ने अपनी जाति क्षत्रिय बताई थी। उन्होंने कहा कि लड़के की जाति का पता लगाने के बाद ही शादी के बारे में कोई फैसला लेंगे।

बिश्नाह पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को फैमिली कोर्ट जाने की सलाह दी है। अब यह शादी नहीं, बल्कि जाति का विवाद बनकर रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें