फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनाब में बहे दो दोस्तों में से एक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




दोमाना। घरोटा पुलिस थाना के अंतर्गत गौर में स्थित चिनाब में 19 जून को बहे दो युवकों में से एक का शव मिल गया है। दूसरे युवक को खोजने के लिए अभियान जारी है। गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें दो दिन से ढूंढने में जुटी हुई हैं। स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं।
बहे दोनों युवक गर्मी में राहत पाने के लिए अपने दो अन्य दोस्त के साथ चिनाब नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान दीपक और मोहित बह गए थे। ये दोनों चक थिंगा थाथी के थे। पुलिस ने मौके से दोनों युवकों की चप्पलें और मोटर साइकिल बरामद की थी। उनके दोस्तों से भी पूछताछ की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि दीपक और मोहित चिनाब में बह गए हैं। इसके बाद शुक्रवार की परगवाल तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन युवक नहीं मिल पाए। शनिवार को फिर तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान खौड़ से चिनाब नदी के किनारे से दीपक कुमार का शव मिला। घरोटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम करके शव को परिजन के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरोटा के थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम फिर से अभियान शुरू करेगी। उनके साथ अखनूर के कुछ गोताखोर भी चिनाब में उतरेंगे ताकि लापता मोहित का भी पता लगाया जा सके। एसपी ग्रामीण जम्मू बृजेश शर्मा ने कहा कि पुलिस की टीम लगातार लापता युवक की तलाश में डटी हुई है। गोताखोरों की टीम भी नदी के बीच जाकर युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें