फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 200 नए सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खासकर जम्मू रेलवे स्टेशन और इसके आसपास के क्षेत्रों बड़े स्तर पर करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कुछ कैमरे पुलिस ने अपनी तरफ से लगाए हैं। कुछ कैमरे पुलिस ने स्थानीय लोगों, दुकानदारों, होटल मालिकों और जिला प्रशासन से मिलकर लगवाए जा रहे हैं। पुलिस के 30 से 40 कर्मचारी इन कैमरों के फुटेज प्रतिदिन जांच करेंगे।
अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू पहुंचने वाले अधिकतर यात्री ट्रेनों से आते हैं। वह रेलवे स्टेशन के बाहर बने सरस्वती धाम, कालका धाम, वैष्णवी धाम और स्टेशन के आसपास होटलों में रुकते हैं। इन स्थलों पर आने-जाने वाले हर एक यात्री और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन

त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर इस समय बहुत अधिक भीड़ है। ये भीड़ अगले 10 दिन में और बढ़ेगी क्याेंकि रेलवे स्टेशन अति संवेदनशील है। इसलिए कोई भी शरारती तत्व किसी अप्रिय घटना का प्रयास कर सकता है।
विज्ञापन

लोगों पर नजर रखने के लिए इन तमाम जगहों पर सीसीटीवी लगाने के लिए संबंधित लोगों और अधिकारियों से बात की गई है। मौजूदा समय में लगाए गए कैमरों के अलावा ये नए कैमरे मदद करेंगे। इसके लिए सबसे अनुरोध किया गया है कि वे कैमरों पर पैनी नजर रखें और इसकी जानकारी पुलिस से साझा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें