फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की

Sun, 17 Apr 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
आर्मी चीफ के साथ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पिछले पांच दिनों से जम्मू-कश्मीर में चल रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग रविवार को उत्तरी कमान के मुख्यालय पहुंचे और रियासत के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन


एक दिवसीय दौरे में उधमपुर पहुंचने पर सेना प्रमुख का स्वागत उत्तरी कमान के प्रमुख जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने किया। सैन्य प्रवक्ता एसडी गोस्वामी के अनुसार कमांड थिएटर में हुई सैन्य अफसरों की उच्च स्तरीय बैठक में जनरल सुहाग ने हंदवाड़ा घटना की पूरी जानकारी ली।

हंदवाड़ा और नुतनुसा में घटनाओं के बाद उत्पन्न हालत के मद्देनजर आंतरिक सुरक्षा के कदम के आकलन की कोर कमांडरों से जनरल ने विस्तृत पूछताछ की। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। बैठक में सेना की 14 कोर (लेह), 15 कोर (श्रीनगर) और 16 कोर (नगरोटा) के जीओसी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को हंदवाड़ा में एक स्कूली छात्रा के साथ सैन्य कर्मी द्वारा छेड़छाड़ के लगे आरोपों के बाद कश्मीर के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए। हालांकि शनिवार को लड़की ने अदालत में दर्ज करवाए बयान में उसके साथ छेड़छाड़ में सेना के किसी जवान के शामिल होने से इंकार किया था और दो स्थानीय युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें