फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रुपये दोगुने-चौगुने करने का झांसा देकर ठगी का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। शहर के अति व्यस्त गुम्मट इलाके में सोमवार को रुपये ठगने वाले एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की नवाबाद थाने तक परेड करवाई। वह एक बुजुर्ग को रुपये दोगुने-चौगुने करने का झांसा दे रहा था। वह इस बुजुर्ग को पहले भी इसी तरह ठग चुका था, इसलिए इस बार पहचान लिया और शोर मचाते हुए उसे दबोच लिया।
आरोपी दीपू कुमार जम्मू जिले के ही झज्जर कोटली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पीड़ित बुजुर्ग नासिर खान पुंछ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का जीएमसी जम्मू में उपचार चल रहा है। इसकी वजह से वह पिछले कुछ समय से जम्मू में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर को जब वह एक ढाबे से खाना खाकर निकले तो एक युवक बातें करने लगा। उसके हाथ में रुमाल में बंधी गठरी को देखते ही बुजुर्ग ने उसे तुरंत पहचान लिया कि इसी ने इसी वर्ष 27 मई को इसी तरह से बातें बनाते हुए ठगा था। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि तब वह 20 हजार रुपये के बदले 80 हजार रुपये देने का झांसा कर गठरी थमाकर भाग निकला था।
नासिर ने बताया कि गठरी में ऊपर एक सौ का नोट और बाकी नीचे अखबार के टुकड़े थे। इस बार भी जब आरोपी को पकड़ा तो उससे वैसी ही एक गठरी मिली। इसमें केवल सौ का एक नोट था और बाकी नोटों के आकार में कटे अखबार के टुकड़े भरे थे। नासिर ने बताया कि सोमवार को जब आरोपी मिला तो उसने पहले बातचीत शुरू की और फिर कुछ पैसों के बदले ज्यादा पैसों वाली गठरी देने का वादा किया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब आरोपी की तलाशी ली तो उससे नोटों के आकार के अखबार के टुकड़ों बंडल मिला, जिसे उसे रुमाल में गठरी के रूप में बांध रखा था।
विज्ञापन

नवाबाद पुलिस ने मौके पर आरोपी से रुमाल को कब्जे में लिया, जिसमें अखबार के टुकड़े बंधे थे। पुलिस के अनुसार घटना की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पीड़ित द्वारा बताए गए तथ्यों को मद्देनजर जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने और कितने लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें