फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो मिनट में धराशायी हो गए 50 फीट के पुतले, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान

Fri, 03 Oct 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में वीरवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। राम के तीर चलाते ही रावण, मेघनाद और कुंभकरण के 50 फीट ऊंचे पुतले दो मिनट में ही धराशायी हो गए। विशालकाय पुतलों के जलते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा मैदान गूंज उठा।
विज्ञापन

कस्बे की मंडी थलोरा के कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की ओर से निकाली गई मनमोहक झांकी मंडियों से होते हुए पुराने बाजार, महाराजा हरि सिंह चौक, मुख्य चौक से होते हुए स्टेडियम पहुंचीं जहां जमकर आतिशबाजी की गई। पुतलों को जलाने से पहले कार्यक्रम स्थल पर राम और रावण का युद्ध हुआ। इसके बाद राम और लक्ष्मण ने धनुष बाण से तीर छोड़कर पुतलों को जलाया। परमवीर चक्र रघुवीर सिंह ड्रामेटिक क्लब मंडी केहली की ओर से केहली मैदान में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान निकाली गई झांकी को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बाद में झांकी लिंक मार्ग बाजार से होते हुए बॉर्डर मार्ग से कैली मंडी मैदान पहुंची। जहां रावण दहन किया गया। काफी संख्या में भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए, जिसमें भगवान राम, सीता व लक्ष्मण और भगवान राम के महान भक्त हनुमान के नेतृत्व वाली वानर सेना भी शामिल रही। दशहरा उत्सव स्थल पर मेला देखने आए लोगों ने परिवार सहित वहां खाने पीने की चीजों का खूब आनंद लिया जबकि बच्चों ने खिलौने खरीदे और गुब्बारे उड़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें