फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक बना आतंकी, परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। 19 मार्च से लापता काकापोरा (पुलवामा) निवासी युवक आदिल अहमद की मां ने आतंकियों से गुहार लगाई है कि वह उनके बेटे को घर भेज दें। बेटे के जाने के बाद से उनके घर मे चूल्हा भी नहीं जला है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 19 की रात को आदिल घर से गया था उसके बाद से वह वापस नहीं आया। एक अप्रैल को सूचना मिली है कि वह किसी आतंकी संगठन में शामिल हो गया है। इसके बाद से पूरा परिवार बेहाल है। आदिल की बहन ने भी सोशल मीडिया में जारी वीडियो में कहा कि उनके घर में 15 दिन से चूल्हा नहीं जला। हम आतंकी संगठन से गुजारिश करते हैं कि हमारा घर बिखरने से बचा लें। उसके लापता होने की खबर थाने में दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें