फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रक में छिपकर जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग से नहीं जा सकेंगे आतंकी, काम आएगा ये एप

Sun, 09 Aug 2020 05:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
terrorist - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आतंकियों के ट्रकों से घाटी जाने की कई घटनाएं सामने आने  के बाद अब जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसके लिए सभी नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को मोबाइल एप दिया गया है। पुलिसकर्मी इस एप में ट्रकों की आवाजाही से जुड़े सभी आंकड़े रखेंगे। साथ ही राजमार्ग पर पड़ने वाले सभी नाकों पर ट्रक चालकों व खलासी के फोटो भी लिए जाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर की वो जगह जहां दफन हैं जहांगीर की आंतें, जबकि बाकी शरीर लाहौर में दफनाया गया

हाल की कुछ घटनाओं में बन टोल प्लाजा के पास ट्रक में छिपकर जा रहे आतंकियों से मुठभेड़ भी हुई थी। नगरोटा हमले में गिरफ्तार एक आतंकी ने पूछताछ में बताया था कि वह कई आतंकियों को ट्रकों के जरिए घाटी पहुंचा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। अब इसी के तहत पुलिसकर्मियों को मोबाइल एप दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इससे ट्रक में आतंकियों के छिपकर जाने की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।

यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली घर में पढ़ते थे जम्मू-कश्मीर का संविधान, पर इस प्लान से संगीता भी थीं अनजान
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें