आतंकी हमले में मारे गए भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई और पिता को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा की तरफ से श्रीनगर के टैगोर हाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने बांदीपोरा भी उनके घर पहुंचे। परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।