फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े हमले के लिए भेजे गए थे आतंकी, मिला पाक में बना सामान

Mon, 28 May 2018 03:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में मारे गए पांच पाकिस्तानी आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। इनके पास से बरामद जीपीएस, कंपास और नक्शे से यह आशंका जताई जा रही है कि उन्हें बड़े हमले की साजिश के तहत इस पार भेजा गया था। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


टंगधार में मारे गए आतंकियों से पाक निर्मित खाने पीने की सामग्री व उपकरण बरामद

सेना के 104 ब्रिगेड के कमांडर पीके मिश्रा ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से बरामद खाद्य सामग्री तथा उपकरण पर पाकिस्तान की मार्किंग है। पांचों आतंकियों के पास से 29400 रुपये भी मिले हैं।

लॉन्चिंग पैड पर घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं आतंकी

सेना कमांडर ने बताया कि एलओसी पार लांचिंग पैड पर काफी संख्या में आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। खुफिया इनपुट के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जवानों को मुस्तैद रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें