फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारको टेरर में खुलासा: नशे की खेप पहुंचाने के लिए अब कश्मीर नहीं, पंजाब और हरियाणा के ट्रक का इस्तेमाल कर रहे आतंकी

Fri, 26 Nov 2021 03:56 PM IST
विमल शर्मा अजय मीनिया, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में लगातार बढ़  रही सख्ती के बाद आतंकियों ने अपनी साजिश के लिए दूसरे राज्यों के वाहनों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। हेरोइन समेत दूसरे नशे की खेप लाने और ले जाने के लिए आतंकियों ने हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के वाहनों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
जम्मू में पकड़ी गई हेराइन और पंजाब का ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठनों ने हथियार और नशा तस्करी के लिए अपनी रणनीति बदल ली है। अब तस्करी के लिए कश्मीर की जगह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली नंबर के वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां तक कि तस्करी में कश्मीरी तस्कर अब पंजाब और बाहर के तस्करों का सहारा ले रहे हैं। कश्मीर नंबर के ट्रकों की अधिक जांच होने के चलते आतंकियों ने यह रणनीति बदली है। 

विज्ञापन


नगराेटा में पकड़ी गई थी 42 लाख की हेरोइन 
बता दें कि इससे पहले नगरोटा में नारको तस्करी में पकड़ी गई 42 लाख की राशि दिल्ली नंबर की इनोवा कार से बरामद हुई। इसके पहले पठानकोट में जम्मू से पंजाब का चालक 10 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया, जो इसे कश्मीर से लेकर गया था।अब बरामद हुई हेरोइन की खेप हरियाणा नंबर की है।
 

जम्मू-कश्मीर वाले नंबरों की जांच ज्यादा 
सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने यह रणनीति इसलिए बदली है, क्योंकि उनको लगता है कि बाहर के नंबर वाले वाहनों की जांच अधिक नहीं होगी। यही नहीं, पंजाब के बड़े तस्करों को आतंकी संगठनों ने अपने साथ जोड़ा है। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर बड़े स्तर पर पैसे का इस्तेमाल करके पंजाब के तस्करों के जरिए नारके तस्करी से लेकर हथियारों की तस्करी तक करवा रहे हैं। 

विज्ञापन

 

डीजीपी बोले, सिक्योरिटी ग्रिड मजबूत 
डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि पाकिस्तान किसी न किसी तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश करता है। चाहे फिर ड्रोन से हथियार और नशा भेजना हो या फिर आतंकियों की घुसपैठ करानी होगी। लेकिन हमारा सिक्योरिटी ग्रिड काफी मजबूत है। आतंकियों की हर साजिश को नाकाम किया जाएगा। 

ऐसे खुला मामला: हरियाणा जा रहे ट्रक से 100 करोड़ की 52 किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार
पुलिस ने झज्जर कोटली के पास वीरवार को श्रीनगर से हरियाणा भेजी जा रही 100 करोड़ कीमत की 52 किलो हेरोइन बरामद कर नारको आतंकवाद पर करारा प्रहार किया है। पाकिस्तान से भेजी गई इस हेरोइन को एक ट्रक में बने विशेष केबिन में छिपा कर रखा गया था। इसके साथ ही वाहन के हरियाणा निवासी सहचालक भरत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब निवासी चालक मौके से फरार
पंजाब निवासी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस का दावा है कि नशे की तस्करी से प्राप्त पैसे का उपयोग जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जाना था। खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 225 करोड़ बताई जा रही है।  पुलिस ने बताया कि विभाग के पास पुख्ता सूचना थी कि श्रीनगर से हरियाणा जा रहे एक ट्रक में नशे की बड़ी खेप आ रही है।

जम्मू संभाग के एडीजी और एसएसपी पहुंचे मौके पर 
जम्मू संभाग के एडीजी मुकेश सिंह और एसएसपी चंदन कोहली पूरे अमले के साथ झज्जर कोटली पहुंच गए। यहां पुलिस ने सुकेतर के पास श्रीनगर से आने वाले ट्रकों की जांच शुरू कर दी। एक ट्रक (एचआर 73/ 2226) को जब तलाशी के लिए रोका तो ट्रक का चालक नाका तोड़कर भाग निकला।

पुलिस ने उसका पीछा किया तो थोड़ी दूर जाकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जबकि सहयोगी चालक हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी भरत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें