फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर में एक घंटे में तीन आतंकी हमले, एसपीओ की मौत, पत्नी समेत दो घायल

Fri, 30 Mar 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एसपीओ की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर में ताबड़तोड़ तीन हमले किए। सेना की पेट्रोलिंग पार्टी के साथ ही एसपीओ दंपति पर हमला किया। इसमें एसपीओ की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है। तीसरे हमले में एक नागरिक घायल हुआ है। 
विज्ञापन


एक घंटे के भीतर तीन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी करने के साथ ही सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी। इसके साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया गया। पुलिस ने तीनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पहली घटना शोपियां जिले की है, जहां आतंकियों ने सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की। स्विफ्ट कार सवार आतंकियों की फायरिंग के बाद जब सेना ने जवाबी कार्रवाई की तो वे भाग खड़े हुए। बताते हैं कि इलाके में नाका लगाया गया था। 
विज्ञापन


कार को रुकने का इशारा किया गया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपने को फंसता देख आतंकी कार छोड़ भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ ने घेर लिया। दूसरी घटना अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के कट्टू वापजन गांव की है, जहां आतंकी एसपीओ मुश्ताक अहमद शेख के घर में घुस गए। 
Trending Videos

उन्होंने एसपीओ तथा उसकी पत्नी फरीदा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल एसपीओ की मौत हो गई, जबकि पत्नी को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। तीसरी घटना कुलगाम जिले के चुंसर इलाके की है। 

यहां आतंकियों ने मदरसा शिक्षक शायर वानी को गोली मार दी। उसके पैर में चार गोलियां लगी हैं। वह मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था तभी आतंकियों ने गोली मारी। घायल शिक्षक को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

नेशनल हाईवे पर बढ़ाई गश्त
तीनों घटनाओं के बाद पूरे दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भी गश्त बढ़ा दी गई। हर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसके साथ ही पूरी घाटी में भी प्रमुख स्थानों की सुरक्षा तगड़ी कर दी गई। 
विज्ञापन

पथराव कर रही भीड़ पर फायरिंग में एक घायल
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के अहगाम इलाके में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमले के बाद चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान हिंसा भड़क उठी। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ ने घेरकर तलाशी लेना शुरू किया। इससे गुस्साए लोगों ने सेना पर पथराव किया।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से फायरिंग की गई जिसमें युवक शाहिद नजीर भट घायल हो गया। क्रावोरा के शाहिद को बोन एंड ज्वाइंट हास्पिटल में रेफर किया गया है। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने किसी प्रकार के प्रदर्शन से इनकार किया है।

हालांकि, बताया कि बाद में यह पता चला कि शाहिद भट नामक एक व्यक्ति गोली से जख्मी होकर अस्पताल लाया गया है। गोली कैसे लगी है इसका पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें