दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में शनिवार की रात आतंकियों ने पीडीपी कार्यकर्ता अब्दुल कयूम पंडित को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिजबिहाड़ा निवासी पंडित ठेकेदारी भी करता है। शनिवार की शाम उसे आतंकियों ने गोली मार दी जो उसे दाहिने पैर में लगी। खून से लथपथ होकर गिरने के बाद आतंकी भाग निकले। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।