आतंकियों ने आवंतीपोरा के चंधारा इलाके में सोमवार की शाम एक नागरिक को गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद रफीक राथर के रूप में की गई है। वह इसी इलाके का रहने वाला है। इसे गोली क्यों मारी गई फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।