फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की कायराना हरकत: त्राल में छुट्टी पर आए जवान को मारी गोली, सुरक्षाबल ने इलाका घेरा, हमलावरों की तलाश

Wed, 04 Dec 2024 08:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जवान को उसके घर के बाहर आतंकवादियों ने गोली मारी है। जवान के पैर में गोली लगी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
घायल जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोफीगुंड त्राल में आतंकवादियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया है। यहां छुट्टी पर आए एक जवान पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छुट्टी पर आए सेना के एक जवान को खानागुंड त्राल में उसके घर के बाहर आतंकवादियों ने गोली मार दी है। जवान के पैर में गोली लगी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू हो गया।
विज्ञापन

आज ही सेना की एक पोस्ट पर हुआ ग्रेनेड हमला
इससे पहले आज ही पुंछ जिले में आतंकवादियों ने सेना की एक पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया, लेकिन इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। आतंकवादियों ने सेना के पोस्ट पर दो ग्रेनेड फेंके, जिनमें से केवल एक ही फटा। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें