आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुछ खास नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों की हिट लिस्ट तैयार की थी। इस बात की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से मिले निर्देश के बाद घाटी में छिपे आतंकियों ने हिट लिस्ट तैयार की थी।
अधिकारी ने बताया कि आतंकी आकाओं ने इस लिस्ट को ओवरग्राउंड सहयोगियों की मदद से आतंकियों में प्रसारित करवाया था। इसे दो मकसद से प्रसारित किया गया था। एक तो इसका उपयोग आतंवादियों को निर्देश देने के तौर पर किया था और दूसरा इसके सहारे उन लोगों को आतंकित करना था जिनका इस सूची में नाम शामिल है।