फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी सिर्फ गोली की भाषा समझते हैं, इन्हें गोली ही मिलेगी : रवींद्र रैना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से आतंकियों को बंदूक छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का प्रस्ताव देने का भाजपा ने भी विरोध तेज कर दिया है। इसी मामले को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि आतंकियों के लिए मोदी सरकार के पास केवल जीरो टालरेंस की नीति है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में हजारों निर्दोष लोगोें को आतंकियों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। ऐसे हत्याराें से कोई नरमी नहीं होगी। रैना ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी खून खराबा कर प्रदेश के लोगों की जान लेते हैं। शांति और खुशहाली के ऐसे दुश्मन केवल गोली की भाषा समझते हैं और इन्हें केवल गोली ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि आतंकियों को कोई नरमी और राहत नहीं मिलने वाली। सेना और सुरक्षा बल आतंकियों को चुन-चुनकर मौत के घाट उतार रहे हैं। यह सिलसिला आखिरी आतंकी के मारे जाने चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें