फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: घाटी में आतंकी नहीं कर पा रहे बड़ी वारदात, अब राजोरी-पुंछ को किया जा रहा टारगेट

Fri, 21 Apr 2023 05:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

आतंकी पुंछ और राजोरी जिले में हमले किए जा रहे हैं। बार-बार इन्हीं जिलों में एलओसी पर घुसपैठ के साथ फिदायीन हमले करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुंछ में आतंकी हमले के बाद सैन्य वाहन में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं। इसकी वजह से आतंकियों की ओर से पुंछ और राजोरी जिले में हमले किए जा रहे हैं। बार-बार इन्हीं जिलों में एलओसी पर घुसपैठ के साथ फिदायीन हमले करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि जिस जगह आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया, वह इलाका घने जंगल से घिरा हुआ है। भाटादुड़िया में पहाड़ों पर बैठा इंसान भी नहीं दिखता, जबकि यह इलाका एलओसी से करीब पांच किलोमीटिर दूर है।

बीते साल भी मिली थी आतंकियों की सूचना

2022 में भी इस क्षेत्र के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर तीन दिनों तक सुरक्षाबलों ने पुंछ-जम्मू मार्ग बंद कर आपरेशन चलाया था। हालांकि तब भी सुरक्षा बलों को कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन


 इलाके में पहले भी जवानों पर हुआ हमला

जहां यह घटना हुई, उसी क्षेत्र में 14 अक्तूबर, 2021 को तलाशी अभियान चला रहे एक जेसीओ सहित चार जवानों पर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें चारो शहीद हो गए थे। इसके बाद करीब एक माह तक क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान चला था, लेकिन एक भी आतंकी हाथ नहीं लगा था। तब एक महीने तक पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जड़ांवाली गली व भिंबर गली के बीच यातायात बंद रखा गया था।



राजोरी में 2023 और 2022 में घटी आतंकी घटनाएं

- एक और दो जनवरी 2023 को राजोरी जिले के ढांगरी गांव में हुए आतंकी हमले  मे चार लोगों की मौत और नौ अन्य घायल हो गए। उसके अगले दिन 2 जनवरी को हमले की जगह के पास एक आईईडी विस्फोट हुआ, जिससे घटनास्थल पर ही 2 बच्चों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।

- 17 दिसंबर 2022 अल्फा टीसीपी राजोरी में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा 2 नागरिकों की हत्या कर दी गई।

- 24 अप्रैल 2022 को राजोरी के कोटरंका सब डिवीजन के शाहपुर इलाके में एक विवाह समारोह में आतंकवादियों द्वारा फेंके गए ग्रेनड हमले से दो मजदूर घायल हो गए।

- 19 अप्रैल 2022 को मंगलवार देर रात कोटरंका की एक झुग्गी के बाहर एक रहस्यमय विस्फोट हुआ, जिस मे एक दंपति को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


- 26 मार्च 2022 को राजोरी ज़िले के कोटरंका कस्बे में कंडी थाने के पास दो विस्फोट हुए जिनमें कोई हताहत या जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें