फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch Terror Attack: आतंकवाद के आरंभ से ही भाटादूड़ियां, भाटा कस्स रहे आतंकियों की आवाजाही के रूट

Fri, 21 Apr 2023 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाटादूड़ियां और भाटा कस्स और आसपास का क्षेत्र पुंछ जिले में आतंकवाद का दौर शुरू होने के पहले से ही आतंकियों के लिए आवाजाही का मुख्य एवं सुरक्षित रूट रहा है
विज्ञापन
पुंछ में सैन्य वाहन पर हमले के बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मेंढर का भाटादूड़ियां, भाटा कस्स और आसपास का क्षेत्र पुंछ जिले में आतंकवाद का दौर शुरू होने के पहले से ही आतंकियों के लिए आवाजाही का मुख्य एवं सुरक्षित रूट रहा है। ये इलाका नियंत्रण रेखा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस क्षेत्र के एक तरफ से पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील और एक तरफ से राजोरी जिले के थन्नामंडी के साथ लगा हुआ है। 

विज्ञापन


थन्नामंडी से कश्मीर घाटी और रियासी जिले के माहौर इलाके में निकलने के लिए आसान मार्ग होने के कारण आतंकी शुरू से ही इस क्षेत्र को अपने मुख्य रास्ते के तोर पर अपनाते रहे हैं। क्योंकि भाटादूड़ियां से लेकर तोतागली तक का क्षेत्र घने जंगलों से घिरा होने के साथ ही उन जंगलों में मौजूद बरसाती नाले जोकि दोनों तरफ से जंगलों और घनी कांटीली झाड़ियों से ढके होने, नालों में बड़े बड़े गुफा नुमा गड्डे और आसपास बड़ी-बड़ी चट्टानें आतंकियों को छुपने एंव सुरक्षा बलों के अभियान में सुरक्षा प्रदान करते हैं। जिसका आतंकियों द्वारा हमेशा ही लाभ उठाया जाता रहा है। संवाद

नगर और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी

आतंकी हमले के बाद पुंछ नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके चलते शाम ढलने के बाद देर रात तक नगर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर चाक चौबंध सुरक्षा प्रबंध करते हुए विशेष नाके लगाए गए। इन पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवान बाहर से आने वाले सभी वाहनों की बारीकी से जांच करने और सवारों के पहचान पत्र देखने के बाद ही उन्हें नगर में प्रवेश करने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन




भाटादूड़ियां आतंकी हमले के बाद जहां एक तरफ एसएसपी पुंछ रोहित बसकोत्रा एवं उपायुक्त इंद्रजीत ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। वहीं, अन्य पुलिस अधिकारियों ने सीआरपीएफ और सेना के साथ मिल कर नगर के बाहर कनूईयां, काजीमोड़ा, पुराना पुंछ, माल्टी, बनवत सहित नगर में आने वाले सभी सड़क मार्गों पर विशेष नाके लगा दिए। जांच का क्रम देर रात तक जारी था।

बारिश, धुंध और घने जंगल की आड़ में दहशतगर्दों ने लगाई घात

पिछले कुछ समय से नापाक इरादों में सफल नहीं हो पा रहे पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने वीरवार को जम्मू-पुंछ हाईवे पर तेज बारिश और धुंध की आड़ में सैन्य वाहन पर हमला किया। क्षेत्र में स्थित घने जंगल का भी आतंकियों ने फायदा उठाया, जिनकी आड़ में पहले भी आतंकी सुरक्षित बचकर भाग निकलते रहे हैं। वीरवार को भी इस नापाक हरकत को अंजाम देने के बाद बच निकले। 

जिले में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जोकि गुरुवार को भी जारी थी। इस दौरान दोपहर एक बजे के करीब मेंढर उपजिला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश हुई। करीब तीन बजे सेना की 49 आरआर का एक वाहन बींबर गली से संगयोट क्षेत्र स्थित अपनी कंपनी की तरफ जा रहा था। मूसलाधार बारिश के बीच ऊंचाई वाला क्षेत्र होने से वहां भारी मात्रा में धुंध थी, उसकी आड़ में पहले से ही घात लगा कर बैठे आतंकियों ने जब सैन्य वाहन को देखा तो उस पर तीन तरफ से हमला कर दिया। उसके बाद दहशतगर्द मूसलाधार बारिश और धुंध की आड़ में वहां से जंगल की तरफ भाग निकले। धुंध और बारिश के चलते घटना स्थल के आसपास भी कोई स्थानीय निवासी मौजूद नहीं था, जिसके चलते आतंकियों को इस नापाक हरकत को अंजाम देने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें