फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः एसपीओ भर्ती को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, एक आतंकी गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2019 12:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
भारतीय सेना
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। आतंकी बारामुला इलाके में चल रही एसपीओ भर्ती को निशाना की साजिश रच रहे थे। इसकी भनक लगते ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी ग्रेनेड हमला करने की फिराक में थे। पकड़े गए आतंकी से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन


इस साजिश के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है और कितने आतंकियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी, इन सभी बिंदुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी एसपीओ भर्ती को निशाने बनाने के लिए ग्रेनेड हमला करने वाले थे। बता दें कि बारामुला में रेलवे स्टेशन के पास एसपीओ भर्ती चल रही है।

विज्ञापन

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पर आईएसआई हमले करने का बना रही दबाव

वहीं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी है। कुछ ही दिनों में धुंध शुरू हो जाएगी। ऐसे में आतंकी धुंध की आड़ में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। बीएसएफ के आईजी एनएस जम्वाल का कहना है कि पूरे बॉर्डर पर जवान सतर्क हैं।
 
सूत्रों का कहना है कि आईएसआई की ओर से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे आठ से दस दिन में परगवाल, हीरानगर, पलांवाला, कानाचक, रामगढ़ सेक्टर से घुसपैठ कर किसी भी तरह से हमला करें। बीएसएफ भी कह चुकी है कि पाकिस्तान घुसपैठ कराने की कोशिश में है। उधर, खुफिया एजेंसियों ने भी सीमांत इलाकों में सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्करों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है।

बताया कि ग्रामीणों को संपर्क में लिया गया है। उन्हें बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल और इलाके में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत जानकारी साझा करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें