फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बीजेपी नेता गौहर अहमद भट्ट की हत्या का मास्टरमाइंड जुबैर तुर्रे भी शोपियां में ढेर

Sun, 01 Apr 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
gauhar ahmad bhatt - फोटो : social media
विज्ञापन

शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बीजेपी नेता गौहर अहमद भट्ट की हत्या के मास्टरमाइंड जुबैर अहमद तुर्रे को भी मौत के घाट उतार दिया। तुर्रे ने शोपियां जिले के केलर इलाके नवंबर 2017 में अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौहर अहमद भट्ट की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हत्या में लश्कर का पाकिस्तानी आतंकी हमास और उमर नजीर (मालिकगुंड निवासी) और हिज्ब के इशफाक ठोकर (पाडरपोरा निवासी) और जुबैर तुर्रे (शोपियां) शामिल थे। गौरतलब है कि रविवार से जारी इस मुठभेड़ में देर शाम तक 13 आतंकियों को मार गिराया गया है।

मारे गए आतंकी लश्कर तथा हिजबुल मुजाहिदीन के माने जाते हैं। एक आतंकी को जिंदा भी दबोचा गया है। सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं। आतंकियों को भगाने के लिए नागरिकों ने मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों पर जबर्दस्त पथराव किया। हिंसक झड़पों में दो नागरिकों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


तनाव को देखते हुए घाटी में रेल सेवा स्थगित कर दी गई। मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। मुठभेड़ के विरोध में अलगाववादियों के दो दिन के बंद के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। डीजीपी डा. एसपी वैद ने ट्वीट कर 11 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

साथ ही कहा है कि सुबह दोबारा मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।  आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर दक्षिण कश्मीर में रविवार देर रात शोपियां तथा अनंतनाग जिले में तीन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

रात को करीब एक बजे शोपियां जिले के द्रागड़ व कचदूरा और अनंतनाग के दियालगम इलाके में घर-घर तलाशी ली जाने लगी। इसी दौरान शोपियां में भारी संख्या में मौजूद आतंकियों ने खुद को घिरता देख गोलीबारी कर भागने का प्रयास किया।

जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो मुठभेड़ शुरू हो गई। शोपियां में 10 आतंकी मार गिराए गए। इसके साथ ही अनंतनाग के दियालगम में मुठभेड़ में रउफ तुर्रे को मार गिराया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें