दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने शोपियां में पुलिस स्टेशन के पास ग्रेनेड हमला किया है।
इस आतंकी हमले में किसी भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि आतंकियों ने कल भी पुलवामा पुलिस स्टेशन पर हमला किया था।
गौरतलब है कि आतंकी घाटी में सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाने के लिए ग्रेनेड हमला करने की रणनीति अपना रहे हैं। आतंकियों के द्वारा किए गए इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में गहन तलाशी अभियान जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।