फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, आठ नागरिक घायल

Sat, 02 Jan 2021 11:55 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ग्रेनेड हमला, फाइल फोटो
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल बस स्टैंड पर शनिवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में आठ नागरिक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस स्टैंड त्राल में आतंकवादियों ने एसएसबी के जवानों पर ग्रेनेड फेंका। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर फट गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः तस्वीरें: परिजनों का बिलखना सभी को झकझोर गया...सबका था एक सवाल-आखिर आतंकियों ने क्यों मारी गोली  

इस घटना में आठ नागरिकों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उधर, हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। एसपी अवंतीपोरा ने भी इस हमले में आठ नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कश्मीरः डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने से सतपाल से खफा थे कायर आतंकी, दिख रही है बौखलाहट    

घायलों की पहचान जावेद अहमद गनई निवासी त्राल, वली मोहम्मद राथर निवासी पानेर, अब्दुल्ला निवासी हाकीम, ताबिश निवासी पस्तूना, शाजदा निवासी पस्तूना, ताजा निवासी अमीराबाद, शहीना निवासी पौतूना और बिलाल नाइक के रूप में हुई है।


यह भी पढ़ेंः तस्वीरें- कश्मीर में हड्डियां जमा देने वाली ठंड, घाटी में पारा शून्य से नीचे, जम्मू में बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकपी    
Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले नए साल के पहले दिन आतंकियों ने शुक्रवार की शाम शहर के छानपोरा इलाके के लाल नगर बाईपास पर सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला किया था। यहां तैनात एसएसबी के जवानों को आतंकियों ने निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया था। हालांकि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ।

उधर, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गत मंगलवार को गिरफ्तार टीआरएफ के ओजीडब्ल्यू(आतंकियों का मददगार) आसिफ गुल के पास से तीन चीनी ग्रेनेड बरामद हुए थे। उसके पास से मिले ग्रेनेड पहली बार बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के अनुसार वह सीमा पार टीआरएफ कमांडर के लगातार संपर्क में था। उस पर 30 मुकदमे हैं और चार बार पीएसए में गिरफ्तार हो चुका है। पिछले छह महीने से फरार चल रहा था।

एसएसपी बारामुला अब्दुल कयूम ने बताया कि 29 दिसंबर को पुलिस को बारामुला से हंदवाड़ा की ओर आतंकियों या उनके मददगारों की मूवमेंट का इनपुट मिला था।
इसके आधार पर बारामुला के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर एसओजी, सीआरपीएफ ने नाके लगाए। शाम करीब 6 बजे एक ऑल्टो कार तेजी से नाके से भाग निकली। इससे जवान तुरंत हरकत में आए और गाड़ी को रोक कर ड्राइवर को दबोच लिया। 

उसकी शिनाख्त कांसीपोरा बारामुला के आसिफ गुल के तौर पर हुई। वह टीआरएफ का सक्रिय ओजीडब्ल्यू है। उसके पास से तीन चीनी ग्रेनेड बरामद हुए हैं। आसिफ के खिलाफ बारामुला में 29 और सोपोर में एक एफआईआर दर्ज है। वर्ष 2015 से 2018 के बीच 4 बार पीएसए के अंतर्गत उसे गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें