फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: एक बार फिर से पुलवामा में आतंकी हमला, इस बार पुलिस स्टेशन को बनाया निशाना

Wed, 03 Jan 2018 12:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बना कर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पुलवामा पुलिस स्टेशन पर देर रात फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी का सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पहले भी कई बार फायरिंग हो चुकी है। हमलावर दो से तीन बताए जा रहे हैं।

थाने की दीवारों पर गोलियों के निशान हैं। पुलिस अनुसार हमले की पूरी जानकारी ली जा रही है और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि पुलवामा में तीन दिन पहले ही फिदायीन हमला हो चुका है। जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। इस कार्रवाई में पांच जवान भी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

तीन दिन के भीतर दूसरी घटना को दिया अंजाम

बेखौफ आतंकियों ने पुलवामा में तीन दिनों के भीतर ही दूसरी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। हालांकि सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से उन्हें पीछे हटना पड़ा और वे भाग खड़े हुए। 

गौरतलब है कि ऑपरेशन ऑल आउट से बौखलाए आतंकी सुरक्षा बलों को निशाना बना कर लगातार हमले कर रहे हैं। हाल ही में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में ही हुई एक कार्रवाई मेें तीन आतंकियों को मार गिराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें