रमजान माह में आतंकियों ने हमलों की रणनीति बदलकर भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। आम जनता को टारगेट कर आतंकी मौजूदगी दर्शाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
आतंकियों ने सुरक्षा बलों के शिविरों पर हमले की रणनीति फिलहाल बदल दी है। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय से आतंकी संगठनों के टाप कमांडरों के मारे जाने के बाद ओवर ग्राउंड वर्करों से काम लिया जा रहा है।
अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए ग्रेनेड से पर्यटकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर हमले किए जा रहे हैं। जम्मू बस स्टैंड में आतंकियों ने भीड़ वाले क्षेत्र को निशाना बनाया। जबकि कश्मीर में भी पर्यटकों और राजनीतिक नेताओं पर हमला किया जा चुका है।