उत्तरी कश्मीर के अशमुजी कुलगाम और शोपियां के पहलीपोरा में अज्ञात लोगों ने अलग-अलग घटनाओं में दो पंचायत घर को जला दिया। दूसरी तरफ दक्षिण कश्मीर के कछडोरा में भी आतंकियों ने एक सरकारी क्वार्टर को जला दिया।
पुलिस के अनुसार पथिपोरा केलर शोपियां में पंचायत घर जलाने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से पंचायत घर में लगी आग पर काबू पाया।
दूसरी तरफ कुलगाम के अशमुजी क्षेत्र में भी अज्ञात लोगों ने पंचायत घर जला दिया। निकाय और पंचायती चुनाव के कारण अज्ञात लोग घाटी में पिछले कई दिन से पंचायत घर जलाने का सिलसिला जारी है। पुलिस के अनुसार पुलवामा के कच्छडोरा क्षेत्र में भी आतंकियों ने एक सरकारी क्वार्टर को जला दिया। लकड़ी का क्वार्टर होने के कारण आग से पूरा घर जल गया।