फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम में आतंकियों ने किया आईईडी धमाका, एक जवान शहीद, तीन घायल

Wed, 27 Jan 2021 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों द्वारा किए गए एक आईईडी धमाके में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए। हमले में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सुभानपुर की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। शहीद जवान की शिनाख्त हरियाणा के कोसली रेवाड़ी के दीपक कुमार के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। हमले की जिम्मेदारी नवगठित आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है।  जवान की शहादत कीआधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10.15 बजे जानकारी मिली थी कि गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सुभानपुर में एक आईईडी विस्फोट हुआ। जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि आतंकियों ने रात में एक बिल्डिंग में कम तीव्रता वाले विस्फोटक पदार्थ और बॉल बेयरिंग से बनाई आईईडी प्लांट की थी।

सुबह के समय जैसे ही सेना की 24 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवान नियमित सैनिटाइजेशन के लिए पहुंचे तभी आईईडी धिमाका हो गया जिसमें सेना के 4 जवान घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां एक जवान शहीद हो गया। घायल जवानों के आईईडी के स्प्लिंटर लगे हैं। इस घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें