दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा पुलिस थाने की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों ने संदिग्ध हलचल देखकर फायरिंग की। पहले थाने पर आतंकी हमले की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह आतंकी हमला नहीं था।
पुलिस का कहना है कि थाने पर आतंकी हमला नहीं हुआ था, बल्कि सेना ने संदिग्ध हलचल देखकर फायरिंग की थी।
शाम आठ बजे थाने की सुरक्षा में लगे सेना के जवानों ने फायरिंग की थी, लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं आया। हालांकि, एहतियातन इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।