फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला

Tue, 11 Oct 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बना कर हमला किया। इस हमले में किसी भी जवान के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुलगाम के बेहीबाग इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस दौरान वहां पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

जिस पर आतंकी मौके से फरार हो गए। आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी एसएसबी कैंप पर हुआ था हमला

आतंकी हमला - फोटो : Demo Pic.
गौरतलब है कि मंगलवार को श्रीनगर के सौरा इलाके में आतंकियों ने सशस्त्र सीमा बल के कैंप को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया गया था । इस हमले में कोई जवान घायल नहीं हुआ था।
सोमवार को भी दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हुए थे। आतंकियों का हमला उस वक्त हुआ जब ये जवान अपनी रूटीन हाइवे पेट्रोलिंग पर निकले हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें