फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कामयाबी: सेना ने बुरहान के साथी आतंकी तारिक पंडित को दबोचा

Sun, 29 May 2016 12:50 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी तारिक पंडित - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों को शनिवार को एक बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिददीन के आतंकी को धर दबोचा, जो हिज्ब के मोस्ट वांटेड आतंकी कमांडर बुरहान वानी का काफी करीबी था।
विज्ञापन


इस आतंकी की गिरफ्तारी को सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस एक बहुत बड़ी कामयाबी मान रही है। सेना के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सुरक्षा बलों को मिली एक सूचना के आधार पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा पुलवामा जिले के नीवा-पिंग्लाना रोड पर शनिवार की सुबह एक मोबाइल चेक पोस्ट स्थापित किया गया।

इस आतंकी की हर हरकत पर पैनी नजर बनाई रखी गई और जैसे ही वह नजदीक पहुंचा तो उसे सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा। 
विज्ञापन

आतंकी से हथ‌ियार भी बरामद

सेना और पुल‌िस के संयुक्त आपरेशन में आतंकी ग‌िरफ्तार - फोटो : File Photo
पकडे़ गए हिज्ब के आतंकी से एक 9 एमएम की पिस्तौल, 2 चीनी ग्रेनेड के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। आतंकी तारिक पंडित कई गतिविधियों में शामिल था।

फिलहाल, पुलिस स्टेशन पुलवामा में आतंकी के खिलाफ मामला दर्ज पूछताछ की जा रही है। उससे कई और सुराग मिलने की उम्मीद है। पकड़ा गया हिज्ब का आतंकी तारिक पंडित पुलवामा जिले के करीमाबाद इलाके का रहने वाला है और हिज्ब कमांडर बुरहान का काफी करीबी है।

उसे सोशल मीडिया पर बुरहान के साथ कई तस्वीरों में भी देखा गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में इस महीने की शुरुआत में दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा में हिज्ब के 3 आतंकियों की मार गिराया था और अगर सूत्रों की मानें तो बुरहान के रुप के कई आतंकी अभी तक मारे जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें