आतंक का आका सैयद सलाहुद्दीन भारत और जम्मू-कश्मीर की सरकार को कितना ही कोस लें लेकिन हकीकत यह है कि उसके बेटे-बेटियां रिजक कमाने के लिए इसी सरकार की नौकरी कर रहे हैं। घाटी के बेटों को आतंकवाद के रास्ते पर धकेलने वाला यह शख्स अपनी संतानों को इस रास्ते की हवा भी नहीं लगने देता।
सलाहुद्दीन खुद तो पाकिस्तान में दुबककर बैठा है और इसका परिवार कश्मीर आराम से रह रहा है। सैयद सलाहुद्दीन की पत्नी ताज बेगम अपने पांच बेटों और दो बेटियों के साथ घाटी के बडगाम जिले के सोईबुग में रहती है।
इसके सभी बेटे और बेटियां जम्मू कश्मीर सरकार में सरकारी पदों पर तैनात हैं, या फिर राज्य के प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षा ले रहे हैं। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि सलाहुद्दीन ओवर-ग्राउंड वर्कर्स की मदद से इनके संपर्क में रहता है। इसके दो भाई गुलाम नबी शाह और गुलाम मोहिउद्दीन शाह बडगाम में रहते हैं।