फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्फिकार हसन बोले- आतंकियों को मस्जिदों का इस्तेमाल न करने दें कमेटियां

Fri, 03 Jul 2020 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Sopore Terror Attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी जुल्फिकार हसन ने बुधवार को सोपोर में हुए हमले में सीआरपीएफ पर नागरिक की हत्या के आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि उसकी मौत आतंकियों की गोली से हुई है। उन्होंने मस्जिद में आतंकियों के शरण लेने को निंदनीय बताया। मस्जिद का ऐसी कार्रवाई के लिए इस्तेमाल किया जाना निंदनीय है। 
विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी मस्जिद में आतंकियों ने शरण ली थी। इसलिए हम घाटी की मस्जिद कमेटियों और स्थानीय लोगों से अपील करते हैं कि अपने धार्मिक स्थलों को सुरक्षित बनाएं और इन्हें आतंकियों के इस्तेमाल से रोकें।

यह भी पढ़ेंः पीएम के अचानक लद्दाख दौरे की कहीं ये तो नहीं वजह, जहां सांस लेना मुश्किल वहां बैठ सेना से की बात, तस्वीरें
विज्ञापन


हमले में शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से कहा कि सीआरपीएफ के जवान बुधवार को एक क्रॉसिंग पर ड्यूटी के लिए गए थे। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो पहले से वहां एक मस्जिद में घात लगाए बैठे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 

इस फायरिंग के दौरान एक निजी गाड़ी में सवार एक शख्स वहां फंस गया, जिसकी मौत हो गई। अभी तक लग रहा है कि जब यह शख्स बच्चे को गाड़ी से निकाल रहा था, उस दौरान आतंकियों ने मस्जिद से इस पर फायर किया जो उसकी पीठ पर लगा। 

उन्होंने कहा कि हम सब घटना स्थल पर भी गए, वहां जायजा लिया। फायर का जो एंगल है उससे तकनीकी तौर पर साफ है कि यह आतंकी का फायर था। इस दौरान फंसे बच्चे को जवानों ने बचाया। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई के चलते आतंकी मस्जिद के पीछे वाले हिस्से से भाग निकले।
 
विज्ञापन

मस्जिद में मिले खून के धब्बे, 60 खाली खोके, दो मैग्जीन भी बरामद
स्पेशल डीजी ने बताया कि सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई काफी कारगर थी, हमें मस्जिद के भीतर खून के धब्बे भी मिले। साथ ही करीब 60 से अधिक कारतूस के खाली खोखे और दो मैगजीन मिलीं। इससे यह साफ होता है कि आतंकी काफी देर से मस्जिद में शरण लिए हुए थे और जवानों के वहां पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।

अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा देने के लिए फोर्स तैयार
उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं और हमें अमरनाथ यात्रा की डिटेल का इंतजार है। जैसे ही हमें जानकारी मिलेगी, हम हर सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रा शांतिपूर्वक पूरी हो।

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुमहामा में स्थित सीआरपीएफ के आरटीसी में 179 बटालियन के शहीद हेड कांस्टेबल दीप चंद वर्मा को वीरवार को श्रद्धांजलि दी गई। दीप चंद सोपोर में बुधवार को आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। इस अवसर पर सीआरपीएफ के आईजी (श्रीनगर सेक्टर) पीके पांडे, आईजी (ऑपरेशन) राजेश कुमार और आईजी जेकेपी विजय कुमार के अलावा अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें