फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में फिदायीन हमले की आशंका, हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद से चला सर्च ऑपरेशन

Wed, 21 Dec 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नाके पर तैनात जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आतंकी मंदिरों के शहर जम्मू में फिदायीन हमला कर सकते हैं। मिलिट्री और अन्य अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट निशाने पर हैं।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की ओर से पुलिस को दिए गए इनपुट्स में दो रातों को सबसे ज्यादा संवेदनशील बताया गया है। इसके मद्देनजर शहर की चौकियों और थानों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही हेलिकाप्टर तथा ड्रोन की मदद से सैनिक ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। 

अधिकारिक सूत्रों ने खुफिया एजेंसियों से इस बाबत इनपुट्स मिलने की पुष्टि की है। मंगलवार की देर रात को अन्य दिनों की अपेक्षा विशेष नाके लगाए गए। रात 11 बजे के बाद अलग-अलग हिस्सों में नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की तलाशी लेते जवान - फोटो : Amar Ujala
बेलिचराना में भी पुलिस की दो जिप्सियां नाका लगाए थीं। वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही है। यही नहीं, बेलिचराना में किरायेदारों के बारे में भी जानकारी ली गई है। इसके अलावा तवी नदी और आर्मी एरिया पर हेलिकाप्टर काफी देर तक मंडराता रहा।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। शहर के करीब नगरोटा में सैन्य कैंप पर दो सप्ताह पहले फिदायीन हमला हो चुका है। इनपुट्स में यह भी बताया गया है कि दो रातें काफी चुनौतीपूर्र्ण हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें