फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIG NEWS: पुंछ के साब्जियां सेक्टर में आतंकियों ने की कांफ्रेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ के साब्जियां सेक्टर में आतंकी घुसपैठ कर रणनीति बना रहे हैं। दो दिन पहले ही आतंकियों के एक दल ने पीओके में साब्जियां सेक्टर के पास पाक रेंजरों के साथ कांफ्रेंस और घुसपैठ करने की रणनीति बनाई। इसमें पाक रेंजरों ने आतंकियों को पूरी सहायता देने की बात कही और संघर्ष विराम की उल्लंघन करने पर भी बात हुई।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के तंत्र ने आतंकियों की इस कांफ्रेंस को रिकार्ड किया है, जिसमें आतंकी घुसपैठ करने पर अपनी रणनीति बना रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह आतंकियों के दल को पाक रेंजरों के साथ कांफ्रेंस करते हुए रिकार्ड किया गया है। यह आतंकी साब्जियां सेक्टर के पीओके की तरफ की एलओसी पर आपस में घुसपैठ को लेकर बात करते हुए पाए गए।

उक्त सेक्टर में कहां से किसी तरह से घुसपैठ होगी, इसको लेकर बात की गई। पाक रेंजरों को भी आतंकियों को बोलते हुए सुना गया कि एक तरफ से भारतीय सेना की पोस्टों पर पाक रेंजर फायरिंग कर व्यस्त रखेंगे और वे इस दौरान घुसपैठ की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द हो सकती है आतंकी हमला

उल्लेखनीय है कि 2012 में दो बार पुंछ सेक्टर में आतंकी बैट हमला कर चुके हैं। इसमें एक बार दो भारतीय जवानों के सिर काट लिए गए और दूसरी बार सोते हुए पांच भारतीय जवानों पर गोलियां बरसा शहीद कर दिया था। इसके बाद से आतंकियों ने लगातार पुंछ सेक्टर में घुसपैठ कर बैट हमले की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो रहे।

आईएसआई का लगातार आतंकी संगठनों पर दबाव बनाया जा रहा है कि पुंछ सेक्टर में घुसपैठ करें, लेकिन आतंकियों के हर प्रयास को सेना ने विफल किया है। इससे बौखलाए आतंकी हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। संभव है कि आने वाले दो-चार दिनों में साब्जियां सेक्टर में घुसपैठ का बढ़ा प्रयास हो और इस आढ़ में संघर्ष विराम का उल्लंघन हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें