फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में फिर से सक्रिय हुए कई दिनों से खामोश रहे आतंकी

Mon, 17 Oct 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उड़ी में आतंकी हमले के बाद भी घाटी में आतंकी हिंसा नहीं थमी है। एक महीने मेें कश्मीर में सात आतंकी हमले हो चुके हैं। कुछ दिन तक शांति के बाद अब फिर आतंकी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। उड़ी के बाद हुए सात आतंकी हमले में 11 आतंकी ढेर हो चुके हैं। तीन जवान शहीद हुए और कई घायल हुए।
विज्ञापन


सुरक्षाबल भी इन आतंकियों को कड़ा जवाब दे रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार आतंकी आगे भी हमला करने की पूरी तैयारी में हैं। घाटी में लश्कर-ए-तैयबा व हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी सबसे अधिक सक्रिय हैं। सीमा पार से भी आतंकवादी घुसपैठ करने की तैयारी में हैं।  

जम्मू कश्मीर के उड़ी क्षेत्र में सितंबर महीने में हुए आतंकी हमले के बाद भी घाटी में हिंसा नहीं थमी है। घाटी में पहले से मौजूद आतंकी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए लगातार हमले कर रहे हैं। पाकिस्तान में  आतंकी लाचिंग पैड के  शिफ्ट होने के बाद भी आतंकी घाटी में वारदातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कुछ दिन शांत रहे आतंकी

Terrorist - फोटो : File Photo
जवानों के लिए अब चुनौती बने आतंकी नए तरीकों से हमला कर रहे हैं। उड़ी में सेना के 19 जवानों की शहादत के बाद पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक हुई। इस स्ट्राइक के बाद आतंकी हमलों की सिलसिला कुछ दिनों के लिए थम गया।

अक्तूबर शुरू होते ही आतंकियों ने फिर से अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी। उन्होंने सुरक्षाबलों पर हमला करने के साथ ही आम जनता को भी निशाना बनाया है। पंपोर की एक इमारत में छुपे आतंकियों से तीन दिन तक मुठभेड़ हुई। कानवाई पर ग्रेेनेड हमला किया गया। 
विज्ञापन

अक्टूबर में कश्मीर में लगातार हुए कई आतंकी हमले

Terrorist - फोटो : File Photo
दो अक्तूबर को बारामुला में हमला, दो आतंकी मारे गए । इसके बाद छह अक्तूबर को नौगाम रामपुर मेें सात आतंकी घुसपैठ के दौरान ढेर किए गए । सात अक्तूबर को पुलिस चौकी पर आतंकियों के हमले में एक जवान शहीद हो गया ।

इसके बाद 11 अक्तूबर को सीआरपीएफ के कानवाई पर आतंकियों ने हमला किया । इस हमले में 12 जवान घायल हो गए ।  इस हमले के एक रोज बाद 12 अक्तूबर को पंपोर में EDI की इमारत पर आतंकियों ने हमला किया । हमले के बाद 57 घंटे के आपरेशन में दो आतंकी ढेर किये गए थे । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें