फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने की तैयारी में पाकिस्तान

Mon, 17 Oct 2016 12:25 AM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारतीय सेना द्वारा पीओके में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाई पाक सेना और आईएसआई ने सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके चलते पिछले कुछ दिनों से पाक सेना ने अपनी अग्रिम चौकियों पर एसएसजी/स्पेशल स्ट्राइकर जवान और आतंकियों में सबसे बढ़िया निशानेबाज शार्प शूटरों को तैनात किया है। इन लोगों को हाल ही में पाक सेना में शामिल की गई अत्याधुनिक ढाई किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाली स्नाइपर राइफलों और अत्याधुनिक व वजन में हल्के, लेकिन अधिक नुकसान करने वाले मोर्टारों से लैस किया गया है। 

सूत्रों के अनुसार इन्हें इस बात का टास्क दिया गया है कि वे मौका मिलते ही भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों पर स्नाइपर फायर कर उन्हें नुकसान पहुंचाएं। साथ ही अग्रिम क्षेत्र में गश्त लगा रहे भारतीय जवानों पर मोर्टार दागकर उनको अधिक से अधिक जानी नुकसान पहुंचाएं। 
विज्ञापन

​सेना के जवान की स्नाइपर शॉट से शहादत दे रही खतरनाक संकेत

मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना की पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक सेना ने रावलपिंडी में तैनात अपने एसएसजी के सबसे दक्ष जवानों के साथ बड़ी संख्या में आतंकियों को अग्रिम चौकियों पर भेजा है। वहां करीब-करीब हर अग्रिम चौकी पर चार-पांच एसएसजी के जवान और चार पांच आतंकियों को अतिरिक्त तौर पर तैनात किया गया है।

इनका काम सिर्फ और सिर्फ भारतीय सेना को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने की योजना बना कर उसे पूरा करना है। सूत्रों की मानें तो ये एसएसजी जवान और आतंकी निशानेबाजी में इतने दक्ष हैं कि यदि उन्हें किसी जवान का हाथ भी नजर आ जाए, तो वे अपनी स्नाइपर राइफल से उसे टार्गेट कर सकते हैं। 

रविवार शाम को नियंत्रण रेखा पर तारकुंडी क्षेत्र में पाक की तरफ  से दागी गई स्नाइपर की गोली से 24 वर्षीय जवान सुधीश कुमार, निवासी जिला संभल, उत्तर प्रदेश शहीद हो गए। शहीद जवान के शव को देखने पर साफ पता चलता है कि इस जवान को उस पार से मारी गई स्नाइपर की गोली बिलकुल आंख के पास लगी, जो उसकी खोपड़ी के पीछे से बाहर निकल गई। 
विज्ञापन

सेना के जवानों का गिरा मनोबल उठाना चाहता है पाक

Border Security - फोटो : File Photo
सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में नियंत्रण रेखा पर राजोरी जिले के नौशेरा से लेकर पुंछ जिले के सावजियां क्षेत्र तक अग्रिम चौकियों पर तैनात भारतीय सेना के जवानों के खिलाफ  पाक सेना और आतंकियों के गठबंधन स्नाइपर और मोर्टार हमलों से अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने के प्रयासों में तेजी ला सकते हैं। 

सैन्य सूत्रों का यह भी कहना है पाक सेना की बौखलाहट का मुख्य कारण भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक है। इसके अलावा राजोरी जिले के नौशेरा से पुंछ जिले के तत्तापानी क्षेत्र तक में छह दर्जन से अधिक आतंकियों के साथ करीब डेढ़ दर्जन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने से भी पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

इनसे उसकी सेना के जवानों का मनोबल भी गिरा, इसलिए अब वह एसएसजी एवं आतंकियों का गठबंधन तैयार कर नियंत्रण रेखा पर नापाक हरकतों को अंजाम देने का प्रयास कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें