फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में दो आतंकी हमले, जवान शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में सोमवार को दो आतंकी हमले हुए, जिसमें एक फ्रेंचाइजीकर्मी समेत लश्कर का एक आतंकी मारा गया, जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया। हमलों के दौरान दो अन्य भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


पहला हमला श्रीनगर से करीब 50 किलोमीटर दूर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में हुआ, जहां आतंकियों ने इकबाल बाजार स्थित एक बीएसएनएल की फ्रेंचाइजी को निशाना बनाया। आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें फ्रेंचाइजी के तीन कर्मचारी घायल हुए।

घायल कर्मचारियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें श्रीनगर के स्टेट अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में से एक ने श्रीनगर के स्टेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसकी पहचान मोहम्मद रफीक (26) के तौर पर हुई है, जो कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा का रहने वाला था।
विज्ञापन


जबकि अन्य दो घायल ग़ुलाम मोहम्मद भट (40) और इम्तियाज अहमद लोन (30) का इलाज जारी है। वह दोनों सोपोर के रहने वाले हैं। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, यह निशाना टेलीकॉम ऑपरेटर पर था, जिसे पिछले कुछ समय से धमकाया जा रहा था।

सोपोर में पिछले 48 घंटे के भीतर यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पूर्व 23 और 24 मई की दरमियानी रात को आतंकियों ने एक घर पर ग्रेनेड से हमला किया, जहां मोबाइल टॉवर लगा था।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग पार्टी पर गोलियां चलाईं

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोबाइल टॉवर और टेलीकॉम कंपनियों पर हमले के पीछे कारण यह है कि इस महीने की शुरुआत में आतंकियों का एक हाई फ्रीक्वेंसी ट्रांसमीटर गायब हो गया था।

वहीं दूसरा हमला दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपुरा इलाके के कंजीकुल्ला गांव में हुआ, जहां सेना की एक राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने गोलियां चलाईं, जिसमें सेना का एक जवान धर्म राम गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में जवान ने दम तोड़ दिया।

हमले के तुरंत बाद सेना और कुलगाम पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और आतंकियों की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलियां चलाईं और भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई।

पुलिस ने आतंकी की पहचान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के डिस्ट्रिक्ट कमांडर अयातुल्ला भट उर्फ माज उर्फ खुमानी के तौर पर की है।

वह इलाके में वर्ष 2010 से सक्रिय था और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। खुमानी लश्कर के डिवीजनल कमांडर अबू कासिम का करीबी था। वह युवाओं की भर्ती में अहम भूमिका निभा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें