पुलवामा हमले में तीन जैश आतंकियों में फरदीन अहमद खांडे भी शामिल था। जो पुलवामा का रहने वाला है। तीन महीने पहले ही इसने जैश ए मोहम्मद को ज्वाइन किया था। फरदीन का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वो स्थानीय युवाओं को जिहाद कर भारत के विरुद्ध लड़ने की अपील करता सुनाई दे रहा है।
इस वीडियो को जारी करने के पीछे एक ही कारण नजर आ रहा है कि आतंकी संगठन युवाओं को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो उसने इस हमले को अंजाम देने से पहले रिकॉर्ड किया था।
करीब 8 मिनट के वायरल हुए इस वीडियो में फरदीन हथियारों के बीच बैठा दिखाई दे रहा है। उसके आसपास 3 एके-47 राइफल, कई ग्रेनेड, आदि रखे हुए हैं और इस विडियो की शुरुआत वो यह कहकर कर रहा है कि जिस समय आप सबको यह वीडियो मिलेगा तब मैं जन्नत में जगह पा चूका होगा।
फिलहाल ऐसे वीडियो को वायरल होने और युवाओं को आतंकी की राह चुनने से रोकने के लिए पुलिस के पास कोई ठोस नीति हैं।