फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी और श्रीनगर हमले में शामिल था पुलवामा में मारा गया तीन फीट का आतंकी नूर मोहम्मद तांत्रे

Tue, 26 Dec 2017 07:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
आतंकी नूर मोहम्मद तांत्रे - फोटो : file photo
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के सेम्पोरा में हुई मुठभेड़ में मारा गया आतंकी नूर मोहम्मद तांत्रे श्रीनगर एयरपोर्ट और उड़ी हमले में भी शामिल रह चुका है। कद काठी में ठिगना सा दिखने वाला आतंकी नूर घाटी में अन्य कई हमलों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मारा गया आतंकी नूर मोहम्मद की हाइट महज तीन फीट थी। लेकिन इसके बावजूद उसे दक्षिण कश्मीर की कमान सौंपी गई थी। नूर मोहम्मद को 2003 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

नूर को दिल्‍ली आतंकी हमले के आरोप में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह श्रीनगर जेल में अपनी सजा काट रहा था। लेकिन जम्‍मू-कश्‍मीर हाईकोर्ट ने आतंकी नूर मोहम्‍मद को पैरोल दी हुई थी जिसके बाद वह फरार हो गया था। 
विज्ञापन

45 साल की उम्र में बना था आतंकी

- फोटो : File Photo
पुलवामा जिले का त्राल का रहने वाला आतंकी नूर मोहम्मद जुलाई 2017 में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया था। नूर मोहम्मद श्रीनगर जेल से पैरोल मिलने के बाद से ही फरार बताया जा रहा था जिसके बाद सूचना मिली थी कि वह जैश में शामिल हो गया था।

नूर मोहम्मद अन्य आतंकी से अलग था इसने 45 साल की उम्र में आतंक का दामन थामा था। आतंकी बनने से पहले नूर मोहम्मद इंजीनियर था और वह कई दफा सैन्य कैंपो में भी आता जाता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि सेना और पुलिस की कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा कर इसने जैश को दी होंगी। 
विज्ञापन

पुलवामा जिले के त्राल में थी नूर की खास पकड़

- फोटो : BASIT ZARGAR
आतंकी नूर पुलवामा जिले के त्राल का निवासी था जिस वजह से यह स्थानीय होने के नाते इसे यहां के लोगों का खास समर्थन प्राप्त था। त्राल आतंकियों के रहने के लिहाज से सबसे सुरक्षित जगह माना जाता था लेकिन आतंकी बुरहान के मारे जाने के बाद से आतंकियों ने त्राल से दूरी बनाना शूरू कर दिया और हाजिन को अपने नए गढ़ के रूप में विकसित करने में जुट गए थे।

माना जाता है श्रीनगर से महज 40 किमी पर होने के कारण हाजिन को ओर विदेशी आतंकी रूख करने लगे।  हालांकि नूर अभी भी त्राल को अपना गढ़ बनाए हुए था इसका कारण त्राल के स्थानीय लोगों को समर्थन माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें