पाकिस्तान ने इस साल जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुल 883 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाक की ओर से पिछले साल की संख्या में दोगुना युद्धविराम का उल्लघंन हुआ है।
पाक ने वर्ष 2016 में लगभग 450 बार सीजफायर का उल्लंघन किया था जबकि साल 2017 में ये आकड़ा बढ़ कर 883 तक पहुंच चुका है। गौरतलब है कि पाक की ओर से सीजफायर की घटनाओं में इस साल बदलाव भी देखने को मिला है।
वहीं भारतीय सुरक्षा बलों ने साल 2017 में लगभग 210 से अधिक आतंकियों को मार गिराने में सफालता हासिल की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नियंत्रण रेखा पर 72 जबकि अन्य स्थानों पर मिले इनपुट्स के दौरान हुई मुठभेड़ में 148 आतंकियों को भारतीय सुरक्षा बलों ने मार गिराया गया है।
पाक की ओर से सीमा पर गोलीबारी में स्नाइपर का प्रयोग काफी हद तक बढ़ चुका है। पाकिस्तान भारतीय सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों की निशाना बनाने के लिए चीन निर्मित ग्रेनेड की भी सहायता ले रहा है।
820 ceasefire violations took place in 2017, till today. 210 terrorists have been gunned down (72 on Line of Control & 148 in the hinterlands): Sources
— ANI (@ANI) December 26, 2017