फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: कश्मीर में सोशल नेटवर्किंग के जरिए ट्रेनिंग दे रहे आतंकी, नया वीडियो वायरल

Wed, 03 May 2017 09:37 PM IST
amarujala.com- Written by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों की तमाम कोशिशों के बाद कश्मीर घाटी में सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पूर्णतया बैन नहीं लग पाया है। इसी क्रम में बुधवार को आतंकियों का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


आतंकियों को नया वीडियो करीब दस मिनट का है। इस वीडियो में आतंकी सरगना एके राइफल को खोलकर उसे एसेंबल करना सीखा रहा है। इसके साथ ही आतंकी पत्थरबाजों और नए आतंकियों को पेट्रोल बम बनाने और ग्रेनेड फेंकने की जानकारी दे रहा है।

ये वीडियो कहां का है इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों के मुताबिक कश्मीर घाटी में कड़े सुरक्षा इंतजामों की वजह से आतंकी युवाओं का ट्रेनिंग नहीं दे पा रहे हैं, ऐसे में उन्होंने वीडियो को ट्रेनिंग देने का जरिया बना लिया है। आतंकी अपने ठिकानों से ट्रेनिंग के वीडियो बना कर सोशल नेटवर्किंग साइटों के जरिए युवाओं तक पहुंचा रहे हैं। घाटी के युवक प्राक्सी के जरिए प्रतिबंधित साइटों को खोलकर इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर का है वीडियो: सूत्र

आतंकवादी - फोटो : Demo Photo
सूत्रों के मुताबिक वीडियो में दिख रहा आतंकी हिजबुल से संबंध रखता है और यह वीडियो दक्षिणी कश्मीर के किसी हिस्से में शूट किया गया है। इससे पहले वायरल हुए वीडियो में भी आतंकी सरगना 11 आतंकियों को ट्रेनिंग देता नजर आ रहा है। मामले में अभी तक सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आी है।

गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में हिंसा के चलते सरकार ने 22 सोशल नेटवर्किंग साइटों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद आतंकी और घाटी के लोग प्राक्सी और वीपीएन के जरिए इन साइटों को चला रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें