अलीगढ़ विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कालर से आतंकी बने मन्नान वानी का आतंकी बनने के बाद पहला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह कमांडर अल्ताफ काचरू के जनाजे में हजारों की भीड़ के सामने हवाई फायरिंग करता दिख रहा है।
जिस दौरान वह भीड़ से गुजर रहा है तो वहां खड़े लोग मन्नान के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे हैं। बताते चलें कि मन्नान बीती पांच जनवरी को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था।
यह वीडियो हिज्ब के डिवीजनल कमांडर अल्ताफ काचरू के जनाजे का है। इसमें दर्जनभर आतंकी के जनाजे में देने पहुंचे थे। उन्होंने अल्ताफ को गन सैल्यूट भी दिया था जिसमें मन्नान भी शामिल था। बता दें कि अनंतनाग में बुधवार को हुई मुठभेड़ में अल्ताफ अपने साथी के साथ मारा गया था।